ओली सरकार में संसद में पेश किया गया सोशल मीडिया बिल वापस लेने का निर्णय

युगवार्ता    03-Feb-2026
Total Views |
कैबिनेट बैठक


काठमांडू, 03 फ़रवरी (हि.स.)। सुशीला कार्की के नेतृत्व में रहे नेपाल की अंतरिम सरकार ने संघीय संसद से सोशल मीडिया विधेयक को वापस लेने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री निवास पर मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक ने ‘सोशल मीडिया के संचालन, उपयोग और विनियमन से संबंधित विधेयक, 2024’ को संघीय संसद से वापस लेने के निर्णय को मंजूरी दी।

नेपाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में रहे सरकार ने सोशल मीडिया के नियंत्रण और नियमन के नाम पर यह विधेयक संसद में पेश किया था। उस समय भी प्रतिपक्षी दल माओवादी ही नहीं, बल्कि ओली सरकार को समर्थन कर रहे नेपाली कांग्रेस के भी कई बड़े नेताओं ने इस बिल का विरोध करते हुए वापस लेने की मांग की थी।

आज विधेयक वापस लेने के फैसले की जानकारी सरकार के प्रवक्ता तथा गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इसी बिल के विरोध के बाद ही नेपाल में जेन जी विद्रोह की नींव पड़ गई थी, जिसके कारण ओली सरकार को अपदस्थ होना पड़ा था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags