सर्राफा बाजार में तेजी जारी, चांदी ने लगाई जोरदार छलांग

युगवार्ता    05-Feb-2026
Total Views |
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 05 फ़रवरी (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। इसी तरह चांदी भी आज मजबूती के साथ कारोबार कर रही है। कीमत में तेजी आने के कारण सोना आज 440 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 480 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत में आज 20,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की जोरदार तेजी दर्ज की गई है। सोने की कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,54,420 रुपये से लेकर 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,41,550 रुपये से लेकर 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,54,570 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,54,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,54,420 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,41,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,54,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,41,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Tags