
नई दिल्ली, 05 फरवरी (हि.स)। रोहित ऋषि ने सार्वजनिक क्षेत्र की इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्हें तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।
आईआईएफसीएल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि ऋषि के पास बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा क्षेत्र में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। वे इंडियन बैंक में एफजीएम के तौर पर काम किया है, जहां उन्होंने अहम लीडरशिप और स्ट्रेटेजिक ज़िम्मेदारियां संभाली हैं। रोहित ऋषि बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बतौर कार्यकारी निदेशक काम कर चुके हैं। उन्हें 3 साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। आईआईएफसीएल, भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर