
मुंबई, 05 फरवरी (हि.स.)। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से दो दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने गुरुवार को मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का दर्शन किया। यह जानकारी सिद्धिविनायक मंदिर के सूत्रों ने दी।
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज सुबह मुंबई में दादर में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंचे और आरती में हिस्सा लिया। इसके बाद गंभीर ने भगवान का गणेश का दर्शन किया और टीम के लिए आशीर्वाद मांगा। सात फरवरी से टी 20 वर्ल्ड कप शुरु होने जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि गौतम गंभीर 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच नियुक्त हुए थे, जिसके बाद उनकी कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी (2025) खिताब जीता। पिछले साल हुए एशिया कप में भी भारत चैंपियन बना, इसके अलावा टी20 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। गंभीर ने आज सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश से टीम इंडिया के सफल होने की कामना की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव