
रायपुर, 07 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आज शाम रायपुर पहुंचेंगे। गृहमंत्री अमित शाह सात से नौ फरवरी तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह शनिवार शाम रायपुर पहुंचेंगे और निजी होटल में रुकेंगे । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेता गृहमंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री शाह शाम 4:40 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से निजी होटल के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री शाह निजी होटल में आराम करेंगे और रविवार सुबह 11 बजे से एक बजे के बाद एक कई बड़ी बैठकों में हिस्सा लेंगे। गृहमंत्री शाह 8 फरवरी को शाम 5 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में केंद्र और राज्य के अधिकारियों के साथ नक्सलवाद पर चर्चा की जाएगी।
बैठकें खत्म होने के बाद पांच बजे से 6.10 तक गृहमंत्री अमित शाह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री शाह सोमवार को विशेष विमान से रायपुर से मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दंतेश्वरी एयरपोर्ट से गृहमंत्री अमित शाह कार के जरिए बस्तर पंडूम कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12:05 से शाम 4 बजे तक बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गृहमंत्री शाह शाम 4:20 को जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा