एनएचएआई ने पांच राष्ट्रीय राजमार्गों को 9,500 करोड़ रुपये में आरआईआईटी को सौंपा

युगवार्ता    09-Feb-2026
Total Views |
एनएचएआई


नई दिल्ली, 09 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देश के चार राज्यों में बने पांच राष्ट्रीय राजमार्गों के संचालन का जिम्मा राजमार्ग इंफ्रा निवेश न्यास (आरआईआईटी) को सौंप दिया। इन राज मार्गों के बदले एनएचएआई को 9,500 करोड़ रुपये मिलेंगे।

एनएचएआई के मुताबिक, जिन राष्ट्रीय राजमार्गों को सौंपा गया है, उनकी कुल लंबाई 260 किलोमीटर से ज्यादा है। इनमें झारखंड का गोरहर-बरवा अड्डा मार्ग, आंध्र प्रदेश का चिलकालुरिपेट-विजयवाड़ा मार्ग, तमिलनाडु का चेन्नई बाइपास और चेन्नई-ताड़ा मार्ग, जबकि कर्नाटक का नीलमंगला-तुमकुर मार्ग शामिल है।

एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि इस योजना से अब आम लोग भी राष्ट्रीय राजमार्गों में पैसा लगा सकेंगे। इससे निवेश करने वालों को नियमित कमाई मिलेगी और देश के सड़क विकास में उनकी सीधी भागीदारी होगी।

एनएचएआई ने बताया कि यह कदम सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत सरकारी संपत्तियों से पैसा जुटाया जा रहा है और निजी भागीदारी बढ़ाई जा रही है।

एनएचएआई के अनुसार, आने वाले तीन से पांच वर्षों में करीब 1,500 किलोमीटर और राष्ट्रीय राजमार्ग इसी निवेश व्यवस्था के तहत लाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags