एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती

युगवार्ता    09-Feb-2026
Total Views |
फाईल फोटो: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार


मुंबई, 09 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार (85) की सोमवार दोपहर में सीने में अचानक जकडऩ होने की वजह से अचानक तबीयत बिगड़। पवार को पुणे के रुबी हॉल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शरद पवार को गले से जुड़ी समस्या और खांसी की भी शिकायत है।

शरद पवर के भतीजे श्रीनिवास पवार ने बताया कि शरद पवार को कल रात से लगातार खांसी हो रही थी और उन्हें सीने में जकडऩ लग रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पुणे स्थित रुबी हॉल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रूबी हॉल अस्पताल के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज़ ग्रांट ने कहा कि डॉक्टरों की एक टीम शरद पवार की जांच कर रही है और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की आकस्मिक मौत के बाद पवार परिवार को सांत्वना देने के लिए राज्य भर से नेता और पदाधिकारी बारामती आ रहे हैं। शरद पवार हर दिन सुनेत्रा पवार के परिवार से भी मिल रहे थे। इससे शरद पवार बेहद थक गए थे। इसी वजह से बीती रात उन्हें दिक्कत होने लगी, जिससे डॉक्टरों की टीम ने उनके बारामती आवास पर पहुंचकर उनकी जांच की। इसके बाद शरद पवार को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी।

शरद पवार ओरल कैंसर से बच चुके हैं, जिसका पता 1990 के दशक के आखिर में चला था। इस बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका और भारत में उनकी कई सर्जरी हुई थीं।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Tags