
इस्लामाबाद, 01 मार्च (हि.स.)। ईरान पर इजरायल व अमेरिका के संयुक्त हमले को लेकर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (यूएनएससी) में कहा है कि इससे क्षेत्रीय स्थिरता को नुकसान होगा और लंबे समय तक इसका असर रह सकता है।
सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत असीम इफ्तिखार अहमद ने 15 सदस्याें वाली काउंसिल को बताया कि मध्य पूर्व की घटनाओं को लेकर हम बेहद चिंतित हैं। इसके साथ ही, पाकिस्तान ने सऊदी अरब, बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर ईरान के हमलों की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उनके साथ एकजुटता में खड़ा है।
बहस की शुरुआत करते हुए, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि किसी भी देश की स्वायत्तता के खिलाफ़ ताकत के इस्तेमाल से बचना चाहिए। उन्होंने ईरान के खिलाफ़ यूएस और इज़राइल के बड़े पैमाने पर सैन्य हमलों और इसके जवाब में ईरान की तरफ से बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और यूनाइटेड अरब अमीरात पर किए गए हमलों की निंदा की।
शनिवार देर शाम फ्रांस, चीन, रूस, बहरीन और कोलंबिया के आग्रह पर काउंसिल की आपातकालीन बैठक हुई।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी