नोएडा में ‘ही फाउंडेशन’ ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई जागरूकता भरी होली

01 Mar 2026 21:34:53
नोएडा में ही फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने जरूरतमंद बच्चों के साथ फूलों की होली खेली और शिक्षा सामग्री वितरित की।


नोएडा में ही फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने जरूरतमंद बच्चों के साथ फूलों की होली खेली और शिक्षा सामग्री वितरित की।


नोएडा, 01 मार्च (हि.स.)। ‘ही फाउंडेशन’ ने सेवा और सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ जरूरतमंद बच्चों के बीच होली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित होली के प्रति जागरूक करना रहा।

नोएडा के सेक्टर 139 में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, किताबें और गुलाल वितरित किए गए। संस्था के पदाधिकारियों ने प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का संदेश दिया। रासायनिक रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। नियमित पढ़ाई और स्वच्छता के महत्व पर भी बच्चों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर दिनेश सोलंकी, चौकी इंचार्ज सरस्वती इन्क्लेव, डॉ. दिव्या सिंह, जनरल फिजिशियन फेलिक्स हॉस्पिटल, रामशरण शर्मा, उपनिरीक्षक यूपी पुलिस, प्रभात रंजन, प्रधानाचार्य बीपीएस इंटरनेशनल स्कूल और फैशन डिजाइनर अनामिका ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के साथ फूलों की होली खेली और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

संस्था ने बताया कि वह स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक गुप्ता सहित फाउंडेशन की टीम के सदस्य याशिका मित्तल, प्रखर वार्ष्णेय, ब्रह्मानंद झा, दुर्गा प्रसाद, खुशबू झा, प्रशांत यादव और विकास थापा का विशेष योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0