अमन और तलहा परवीन का नॉर्थ जोन कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन

10 Mar 2026 17:08:53
कराटे खिलाड़ी अमन और तलहा केजी प्राचार्य डॉ सुनील चौधरी के साथ।


मुरादाबाद, 10 मार्च (हि.स.)। केजीके पीजी कॉलेज मुरादाबाद के कराटे खिलाड़ी अमन और तलहा परवीन का चयन 1 से 4 अप्रैल तक असम के डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में होने वाली नॉर्थ जोन कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

दोनों खिलाड़ी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस उपलब्धि पर मंगलवार को केजीके (पीजी) कॉलेज के प्राचार्य सुनील चौधरी, प्रोफेसर अजय सिंह, प्रोफेसर अनिल चौहान ने दोनों खिलाड़ियों और कोच आशय वर्मा को बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इससे पहले दोनों ने 28 फरवरी को बिजनौर के देवता महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में केजीके (पीजी) कॉलेज की ओर से प्रतिभाग करते हुए अमन और तलहा परवीन ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे। अमन ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0