कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

10 Mar 2026 18:25:53
भाजपा


नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक विधान परिषद के चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में शशिल जी नमोशी, एसवी संकनुरा और के एम सुरेश के नाम शामिल हैं।

भाजपा की तरफ से मंगलवार को जारी की जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति ने निर्वाचन क्षेत्र उत्तर पूर्वी शिक्षक से शशिल जी नमोशी, पश्चिमी स्नातक से एसवी संकनुरा और दक्षिण पूर्वी स्नातक से केएम सुरेश को उम्मीदवार बनाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0