(कैबिनेट) मदुरै एयरपोर्ट होगा अंतरराष्ट्रीय

10 Mar 2026 16:55:53
Bomb threat to Madurai airport


नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। केन्द्र सरकार ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुदरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिए जाने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज उक्त आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मदुरै मंदिरों के शहर के रूप में प्रसिद्ध है और यहां पर राज्य के सबसे पुराने में से एक एयरपोर्ट है। उन्होंने बताया कि मदुरै एयरपोर्ट का दर्जा बढ़ाए जाने से क्षेत्रीय संपर्क व्यापार और उससे जुड़ी क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी। इससे अंतरराष्ट्रीय तीर्थांटन और व्यापार बढ़ेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0