
इतिहास में 11 मार्च की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद की जाती है। इनमें सबसे प्रमुख घटना वर्ष 2011 में जापान में आया भीषण भूकंप और उसके बाद आई विनाशकारी सुनामी है, जिसने भारी तबाही मचाई थी।
11 मार्च 2011 को जापान के प्रशांत तट के पास तोहोकु क्षेत्र में समुद्र के भीतर 9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके बाद उठी प्रलयंकारी सुनामी लहरों ने व्यापक तबाही मचाई। इस आपदा में 15 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई और बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए। इसे जापान के इतिहास का अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जाता है। यह घटना 2011 तोहोकु भूकंप और सुनामी के नाम से जानी जाती है।
इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाओं में 1881 में रामनाथ टैगोर की प्रतिमा का कोलकाता के कोलकाता टाउन हॉल में अनावरण शामिल है। यह पहला अवसर था जब किसी भारतीय की प्रतिमा को सार्वजनिक स्थान पर स्थापित किया गया।
वहीं 1948 में इसी दिन भारत के पहले आधुनिक पोत जल-ऊषा का जलावतरण विशाखापत्तनम पोर्ट से किया गया था।
इस प्रकार 11 मार्च का दिन प्राकृतिक आपदा, ऐतिहासिक उपलब्धियों और महत्वपूर्ण घटनाओं के कारण इतिहास के पन्नों में विशेष स्थान रखता है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1669 - इटली में एटना ज्वालामुखी फटा, जिसमें लगभग 15,000 लोग मारे गए।
1702 - इंग्लैंड में पहला दैनिक समाचार पत्र ‘डेली करंट’ प्रकाशित हुआ।
1881 - 11 मार्च 1881 को कोलकाता के टाउन हॉल में रामनाथ टैगोर की प्रतिमा स्थापित की गई थी. यह खास है क्योंकि पहली बार किसी भारतीय की प्रतिमा को सार्वजनिक स्थल पर लगाया गया था।
1948 - भारत के पहले आधुनिक पोत ‘जल उषा’ का विशाखापत्तनम में जलावतरण हुआ था. यह भारतीय नौसेना के लिए महत्वपूर्ण कदम था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी तारीख 14 मार्च भी बताई जाती है।
1951 - नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन शुरू हुआ. इसे भारतीय खेल इतिहास में बड़ी उपलब्धि माना जाता है.
1985 - कोंस्तान्तिन चेरेंकों की मौत के बाद मिखाइल गोर्बाच्योफ को सोवियत संघ का सर्वोच्च नेता चुना गया।
1990 - संसद में मतदान के बाद लिथुआनिया ने खुद को सोवियत संघ से स्वतंत्र घोषित किया। ऐसा करने वाला वह पहला सोवियत गणराज्य था।
1996 - सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी के खिलाफ फतवा को ईरान ने वापस लिया।
1999 - इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नैशडैक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।
2001 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया।
2004 - स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे, 1200 घायल।
2006 - यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले कानून को बहुमत से पारित किया।
2008 - मेघालय में 8वीं विधान सभा के 57 सदस्यों ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में विनियोग विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ।
2008 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने यान एंडेवर को अपने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना किया।
2008 - पाकिस्तान के लाहौर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गये। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।
2010 - विश्व प्लंबिंग काउंसिल ने इस दिन की शुरुआत की। यह दिवस यह दिवस हर साल 11 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन स्वच्छ पानी और स्वच्छता का महत्व समझा और समझाया जाता है।
2011- भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने उड़ीसा के समुद्र तट पर 350 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली धनुष और पृथ्वी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।
2011 - जापान में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी ने भारी तबाही मचाई। इस घटना में हजारों लोग मारे गए और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में बड़ा हादसा हुआ।
2020 - विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित किया, जिसने पूरी दुनिया को प्रभावित किया।
जन्म
1915 - विजय हजारे - भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1925 - मदनसिंह मतवाले - हैदराबाद रियासत के साथ संघर्ष करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में से एक।
1927 - वी. शांता - रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक थीं।
1939 - सुदर्शन साहू - प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार हैं।
1942 - अमरिंदर सिंह - पंजाब के मुख्यमंत्री
1951 - डॉ. अशोक बंसल - जानेमाने भारतीय पत्रकार और लेखक हैं।
1954 - विनोद दुआ - प्रसिद्ध भारतीय समाचार वक्ता, हिंदी टेलीविजन पत्रकार एवं कार्यक्रम निर्देशक थे।
1961 - मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान - अबु धाबी के राजकुमार।
निधन
1699 - शम्भाजी - शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे।
1980 - चन्द्रभानु गुप्त - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
-महत्वपूर्ण अवसर
-अंडमान-निकोबार दिवस।
-विश्व प्लंबिंग दिवस।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय