जयशंकर ने की जर्मनी, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों से बात

10 Mar 2026 18:50:53
Jaishankar


नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार को पश्चिम एशिया की स्थिति पर दक्षिण कोरिया और जर्मनी के अपने समकक्षों से बातचीत की।

विदेश मंत्री ने एक्स पर इसकी जानकारी साझा की और बताया कि उन्होंने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से बातचीत की है और उनसे पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर विचार साझा किए।

इसके अलावा विदेश मंत्री ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून से बातचीत की है और उनसे द्विपक्षीय एजेंडे को आगे बढ़ाने, पश्चिम एशिया की स्थिति और ऊर्जा संबंधी निहितार्थ पर चर्चा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0