8.73 करोड़ महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की गई स्क्रीनिंग: प्रतापराव जाधव

10 Mar 2026 20:14:53
केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव


नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। देश में अबतक 8.73 करोड़ महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में बताया कि राष्ट्रीय एनसीडी पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार देश में 17 फरवरी 2026 तक 8.73 करोड़ महिलाओं की जांच की गई है।

राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के अनुसार 2021 से 2025 के बीच देश में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। इसी के साथ इससे होने वाली मौतों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सर्वाइकल कैंसर 2021 में अनुमानित मौतें 41,523

2025 रही है और 2025 तक यह आंकड़ा 42,789

हो गया है।

उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सरकार ने हाल ही में 14 वर्ष की पात्र लड़कियों को लक्षित करते हुए देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया है। यह टीकाकरण सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में किया जा रहा है, जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-जिला अस्पताल, जिला अस्पताल, सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0