राजपुताना स्टेनलेस लिमिटेड का आईपीओ दूसरे दिन 42 फीसदी सब्सक्राइब

युगवार्ता    10-Mar-2026
Total Views |
राजपुताना स्टेनलेस लिमिटेड के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स)। राजपूताना स्टेनलेस लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार को बोली के दूसरे दिन 42 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी का शेयर 16 मार्च को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने के लिए प्रस्तावित है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक आईपीओ को 2,09,00,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 88,17,270 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं हैं। आंकड़ों के अनुसार योग्य संस्थागत निवेशक को 0.99 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं, गैर-संस्थागत हिस्सा और खुदरा हिस्सा एक के बाद एक 0.94 और 0.11 गुना सब्सक्राइब हुआ।

लंबे और फ्लैट स्टेनलेस-स्टील उत्पाद बनाने वाली कंपनी राजपूताना स्टेनलेस लिमिटेड के इस इश्यू में 1,46,50,000 इक्विटी शेयर तक का ताजा निर्गम और 62,50,000 इक्विटी शेयर तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। कंपनी ने इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 116-122 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह आईपीओ बुधवार, 11 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएगा।

उल्लेनीय है कि कंपनी ने एंकर निवेशक शाइन स्टार बिल्ड कैप से 10 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह फर्म स्टेनलेस-स्टील के कई उत्पाद बनाती है, जिसमें बिलेट्स, फोर्जिंग इनगॉट्स, रोल्ड ब्लैक बार्स, रोल्ड ब्राइट बार्स, फ्लैट्स, पट्टी और अन्य सहायक उत्पाद शामिल हैं।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Tags