बीएसएफ ने तरनतारन के खेमकरण सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

युगवार्ता    10-Mar-2026
Total Views |

चंडीगढ़, 10 मार्च (हि.स.)। बीएसफ ने सीमा पार से हो रही तस्करी की कार्रवाई को असफल बनाते हुए तरनतारन के खेमकरण सेक्टर में हेरोइन तस्करी का प्रयास कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया। इस संबंध में पाकिस्तान को सूचित किया गया है, लेकिन वहां से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

बीएसएफ के अनुसार सोमवार रात तरनतारन के खेमकरन के सरहदी क्षेत्र में सीमा चौकियों कालीआ और नूर वाला के बीच बीएसएफ की 142वीं बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की सीमा पार कर हेरोइन तस्करी की कोशिश कर रहे एक अज्ञात पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया। घटना स्थल से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य पाकिस्तानी तस्कर गोलीबारी के दौरान पीछे हटने में सफल रहे। इस संबंध में वलटोहा की पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेज दिया है। बीएसएफ और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Tags