फाफामऊ और श्री सहायक क्लब को मिली जीत

युगवार्ता    11-Mar-2026
Total Views |
खिलाड़ी


--हृदय नारायण का अर्धशतक, आकाश का शतक व्यर्थ

प्रयागराज, 11 मार्च (हि.स)। फाफामऊ क्लब और श्री सहायक क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर मनीष देब डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। श्री सहायक क्लब की जीत में हृदय नारायण पांडेय का अर्धशतक (74 रन, 62 गेंद) महत्वपूर्ण रहा तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब के आकाश सिंह का शतक (110 रन, 84 गेंद) व्यर्थ हो गया।

चक हरिहरगंज झूंसी मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में विराट स्पोर्ट्स क्लब ने 26.2 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में श्री सहायक क्लब ने 22 ओवर में एक विकेट पर 139 रन बना लिए। मैच में अनूप कुमार शर्मा व अजय कुमार अम्पायर एवं आशीष भारतीय स्कोरर रहे।

फाफामऊ क्लब ने अपने मैदान पर 37 ओवर में 276 रन बनाए। जवाब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब की टीम 32.2 ओवर में 225 रन पर सिमट गई। मैच में सुधीर सोनकर व राहुल सिंह अम्पायर एवं प्रितेश सोनकर स्कोरर रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Tags