फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने चैम्पियन इलेवन को 30 रन से हराया

युगवार्ता    11-Mar-2026
Total Views |
रेलवे स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी।


मुरादाबाद, 11 मार्च (हि.स.)। रेलवे स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट मुकाबले में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने चैम्पियन इलेवन को 30 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के सुभाष को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। टीम की ओर से सुभाष ने 51 और सचिन ने 48 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैम्पियन इलेवन की टीम 24.2 ओवर में 170 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमित ने 39 और अचिन ने 38 रन की पारी खेली। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के सुभाष ने 20 रन देकर चार विकेट लिए।

51 रन की पारी खेलने वाले और 4 विकेट झटकने वाले

फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के सुभाष को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags