
- राज्य सरकार ने हिंसक घटना के बाद लिया निर्णय- गाराे पहाड़ जिले में कर्फ्यू 13 की आधी रात तक बढ़ा
शिलांग, 11 मार्च (हि.स.)। मेघालय सरकार ने राज्य में हिंसा चलते 10 अप्रैल को होने वाले ‘गारो हिल्स ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल’ (जीएचएडीसी) के चुनाव टालने का फैसला लिया है। मंगलवार काे हिंसक घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे।
बुधवार को एक वीडियो मैसेज के जरिए मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा कि ‘गारो पहाड़ जिले में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति और लोगों को हो रही मुश्किलों का रिव्यू करने और उन पर विचार करने के बाद मेघालय सरकार ने ‘गारो हिल्स ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल’ के चुनाव टालने का फैसला किया है।’
इस बीच, राज्य प्रशासन के एक बड़े अधिकारी ने कहा कि हालांकि वेस्ट गारो पहाड़ जिले में अभी हालात शांत हैं, लेकिन तनाव बना हुआ है। जिला प्रशासन ने कर्फ्यू की अवधि 13 मार्च की आधी रात तक बढ़ा दिया है। एहतियात के तौर पर जिले में मोबाइल इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय