देहरादून अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट लीग: हिमालयन और न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने दर्ज की जीत

11 Mar 2026 18:49:55
फोटो


देहरादून, 11 मार्च (हि.स.)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट लीग में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी और न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते।

देहरादून स्थित डीआईएमएस यूनिवर्सिटी ग्राउंड में समर्थ क्रिकेट एकेडमी और हिमालय क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करके हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने 37.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 184 रन बनाएं। टीम के स्कोर में पार्थ परमार ने 43, अभिनव रावत ने 3०, अविरल मिश्रा ने 17, प्रांजल पंवार ने 20 रन जोड़े। समर्थ क्रिकेट एकेडमी के लिए ऋषभ डागर ने चार व प्रियांशु ने तीन विकेट झटके। जवाब में समर्थ क्रिकेट एकेडमी की टीम 22.1 ओवर में 102 रनों पर सिमट गई, जिसमें शौर्य चौहान ने 17, प्रियांशु ने 15 आर शर्मा ने 16 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के लिए आशुतोष पंवार ने 3, आरव गुप्ता, शौर्य असवाल व शौर्य मलयाल ने दो-दो विकेट लिया।

जीडी गोयंका क्रिकेट ग्राउंड में न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए मैच में न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने 56 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी कर न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने 29.5 ओवर में 173 रन बनाए। भव्य लखेड़ा ने 83, सृजन रावत ने 18, पीयूष चौहान ने 13 रन जोड़े। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की ओर से अक्षत त्यागी ने चार और वेदांश चौहान व तुषार वर्मा ने दो-दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की टीम 25 ओवर में 117 रनों पर ढेर हो गई। आरव सिंह ने 46, अंश बडोनी ने 21, मनन बत्रा ने 18 रन बनाए। न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी की ओर से घातक गेंदबाजी कर पियूष चौहान ने 5 और सैयद उमर ने तीन विकेट झटके।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Powered By Sangraha 9.0