कैलिफोर्निया पर ईरान कर सकता है ड्रोन हमला, एफबीआई ने किया आगाह

12 Mar 2026 07:03:53
एफबीआई एजेंट। फोटो - फाइल


सैक्रामेंटो (कैलिफोर्निया), 12 मार्च (हि.स.)। अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कैलिफोर्निया के साथ एक आंतरिक दस्वावेज साझा किया है। इसमें आशंका जताई गई है कि कैलिफोर्निया पर ईरान कभी भी ड्रोन हमला कर सकता है। अमेरिका-इजराइल की ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान के दौरान आई इस जानकारी को बेहद गंभीर माना जा रहा है।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस रिपोर्ट पर कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने टिप्पणी की है। उन्होंने एक्स पर कहा: हालांकि हमें इस समय किसी भी आने वाले खतरे के बारे में पता नहीं है। हम अपने राज्य में किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार हैं। अधिकारियों के अनुसार, एफबीआई के इस दस्तावेज की सूचना से सुरक्षा संबंधी चिंता बढ़ गई है। हालांकि लॉ एनफोर्समेंट के अधिकारी और होमलैंड सिक्योरिटी विशेषज्ञ ने कहा कि इस चेतावनी से घबराने जैसी कोई बात नहीं है।

बताया गया है कि इस दस्तावेज को एफबीआई के लॉस एंजिल्स ऑफिस ने स्थानीय लॉ एनफोर्समेंट के साथ पिछले हफ्ते साझा किया। एफबीआई का कहना है कि इस सूचना को सत्यापित नहीं किया जा सका है, इसलिए कोई खास खतरा नहीं है। बावजूद इसके सतर्क रहने की जरूरत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Powered By Sangraha 9.0