जेप्टो पर अब आयुष का स्टोर लॉन्च, मिलेंगे पारंपरिक आयुष स्वास्थ्य और वेलनेस प्रोडक्ट्स

12 Mar 2026 20:33:53
जेप्टो एप पर आयुष स्टोर की लॉन्चिंग के मौके पर केन्द्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव


नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने गुरुवार को जेप्टो ऐप पर आयुष स्टोर लॉन्च किया।

इस स्टोर में भारत के पारंपरिक आयुष स्वास्थ्य और वेलनेस प्रोडक्ट्स मिलेंगे। अब लोग इन्हें जेप्टो ऐप से ऑनलाइन ऑर्डर करके घर पर मिनटों में पा सकते हैं। यह पहल आयुष निर्यात संवर्धन परिषद और जेप्टो के बीच चल रहे सहयोग का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक भारतीय स्वास्थ्य और कल्याण उत्पादों की डिजिटल उपस्थिति और उपभोक्ता पहुंच को बढ़ाना है।

इस मौके पर प्रतापराव जाधव ने अपने संबोधन में कहा, कि यह संयुक्त प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ दृष्टिकोण और भारत को वैश्विक कल्याण और पारंपरिक चिकित्सा हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में पूरी तरह मेल खाता है। आयुष उत्पादों की डिजिटल पहुंच बढ़ाने से उत्पादकों और चिकित्सकों को आधुनिक उपभोक्ताओं से जोड़ने में मदद मिलेगी और भारत के स्वदेशी स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने की व्यापक दृष्टि का समर्थन होगा। इसका फायदा छोटे और स्थानीय आयुष उत्पाद बनाने वालों को भी होगा।

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि इससे पारंपरिक स्वास्थ्य उपायों को डिजिटल दुनिया में लाने में मदद मिलेगी और लोगों के लिए इन्हें खरीदना आसान होगा।

जेप्टो के अधिकारी रचित रंजन ने बताया कि कंपनी की कोशिश है कि सभी आयुष उत्पाद लोगों तक जल्दी और आसानी से पहुँचें।

इस नए स्टोर से भारत के पारंपरिक स्वास्थ्य उत्पाद ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे और लोग आसानी से अपने घर पर इन्हें इस्तेमाल कर पाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0