शनिवार 14 मार्च को भी खुला रहेगा शेयर बाजार, बीएसई और एनएसई पर होगी ट्रेडिंग

13 Mar 2026 19:20:53
प्रतीकात्मक


- टेस्टिंग और इन्फॉर्मेशन गैदरिंग के लिए होगा मॉक ट्रेडिंग सेशन का आयोजन

नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में कल शनिवार का दिन होने के बावजूद ट्रेडिंग चालू रहेगी। बीएसई और एनएसई द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद मॉक ट्रेडिंग सेशन के लिए दोनों स्टॉक एक्सचेंज में कल कारोबार होगा। इस सर्कुलर के अनुसार मॉक ट्रेडिंग सेशन स्टॉक एक्सचेंज की प्राइमरी साइट (पीआर) और डिजास्टर रिकवरी साइट (डीआर) दोनों पर किया जाएगा।

स्टॉक एक्सचेंज के सर्कुलर में बताया गया है कि कल बीएसई और एनएसई पर इक्विटी सेगमेंट, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट सेगमेंट मे मॉक ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा। सर्कुलर में बताया गया है कि ये मॉक ट्रेडिंग केवल टेस्टिंग करने और जानकारी हासिल करने के इरादे से की जा रही है। इसलिए मॉक ट्रेडिंग से होने वाले ट्रेड पर मार्जिन, पे इन और पे आउट की कोई बाध्यता लागू नहीं होगी।

बीएसई के सर्कुलर के अनुसार इक्विटी सेगमेंट में सुबह 9:15 बजे से 9:45 के बीच लॉग इन किया जा सकेगा। इसमें प्राइमरी साइट पर 10:15 बजे से दोपहर एक बजे तक ट्रेडिंग चलेगी। दोपहर एक बजे से 1:45 बजे तक डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच किया जा सकेगा। डिजास्टर रिकवरी साइट पर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक ट्रेडिंग जारी रहेगी, जबकि शाम चार बजे से 4:10 बजे के बीच क्लोजिंग होगी।

इसी तरह इक्विटी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट सेगमेंट में सुबह 9:15 बजे से दस के बीच लॉग इन किया जा सकेगा। इसमें प्राइमरी साइट पर 10:15 बजे से दोपहर एक बजे तक ट्रेडिंग चलेगी। दोपहर एक बजे से 1:45 बजे तक डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच किया जा सकेगा। डिजास्टर रिकवरी साइट पर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक ट्रेडिंग जारी रहेगी, जबकि शाम चार बजे से 4:10 बजे के बीच क्लोजिंग होगी।

एनएलई के सर्कुलर के अनुसार इक्विटी सेगमेंट में मॉक ट्रेडिंग सेशन के दौरान प्राइमरी साइट से ट्रेडिंग सेशन-वन में ब्लॉक डील सुबह 8:45 बजे से शुरू होगी और नौ बजे बंद होगी। बाजार का प्री-ओपन टाइम सुबह नौ बजे का है, जो 9:08 बजे बंद हो जाएगा। वहीं नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम सुबह 09:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। सर्कुलर के अनुसार डिजास्टर रिकवरी (डीआर) साइट के लिए ट्रेडिंग सेशन- टू में मार्केट का प्री-ओपन टाइम दोपहर एक बजे से लेकर दोपहर 1:08 बजे तक रहेगा। नॉर्मल ट्रेडिंग दोपहर 1:15 बजे शुरू होगी और शाम 15:15 बजे खत्म होगी। वहीं क्लोजिंग सेशन दोपहर 3:25 से लेकर 3:35 तक चलेगा।

एनएसई पर करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में प्राइमरी साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम सुबह 9 बजे और नॉर्मल मार्केट क्लोजिंग टाइम दोपहर 12:15 बजे है। जबकि डिजास्टर रिकवरी साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम दोपहर एक बजे और क्लोजिंग टाइम दोपहर दो बजे है। कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में प्राइमरी साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम सुबह नौ बजे और नॉर्मल मार्केट क्लोजिंग टाइम दोपहर 12:15 बजे है। डिजास्टर रिकवरी साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम दोपहर एक बजे और क्लोजिंग टाइम दोपहर 1.45 बजे है।

फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस सेगमेंट में नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम सुबह 9:15 बजे और नॉर्मल मार्केट क्लोजिंग टाइम दोपहर 12:15 बजे है। डिजास्टर रिकवरी साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम दोपहर 1:15 बजे और क्लोजिंग टाइम दोपहर 3.15 बजे है। सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग मार्केट में प्राइमरी साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम सुबह 9:15 बजे और नॉर्मल मार्केट क्लोजिंग टाइम दोपहर 12:15 बजे है। जबकि डिजास्टर रिकवरी साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम दोपहर 1:15 बजे और क्लोजिंग टाइम दोपहर 1.45 बजे है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0