वॉलीबॉल प्रतियोगिता : सोनकपुर स्टेडियम ने पुलिस एकेडमी की टीम को 25-17 से हराया

13 Mar 2026 19:10:54
सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित होती वॉलीबॉल प्रतियोगिता


मुरादाबाद, 13 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद के रामगंगा विहार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीवॉल प्रतियोगिता में सोनकपुर स्टेडियम ने पुलिस एकेडमी की टीम को 25-17 से हराकर जीत दर्ज की है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला टेवल-टेनिस संघ के सचिव योगेंद्र गौतम ने किया। विजेता खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अजय विक्रम पाठक ने पुरस्कार का वितरण किया।

इस मौके पर कुश्ती कोच गोविंद कुमार यादव, बैडमिंटन कोच आसिफ सिद्दीकी, वॉलीबॉल कोच निशा, फुटबाल कोच सचिन विश्नोई, भारोत्तोलन कोच राहुल मैसी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0