स्टेलर क्रिकेट क्लब ने रॉयल स्ट्राइकर्स क्लब को नौ रनों से हराया

युगवार्ता    13-Mar-2026
Total Views |
किड्स प्रीमियर लीग 2026 के दौरान मैच में शाट लगाता खिलाडी।


मुरादाबाद, 13 मार्च (हि.स.)। रेलवे स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट मुकाबले में स्टेलर क्रिकेट क्लब ने रॉयल स्ट्राइकर्स को नौ रनों से हराकर जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टेलर क्लब की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए। टीम की ओर से अंकुर ने 86 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान शाहनवाज ने 50 रन का योगदान दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 256 रन ही बना सकी।

स्टेलर क्रिकेट क्लब के अंकुर रस्तोगी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags