वाराणसी स्टेशन पर 3.54 करोड़ का साेना बरामद, दाे गिरफ्तार, अफ्रीका से बांग्लादेश हाेते हुए पहुंचा था भारत

13 Mar 2026 17:06:53
जीआरपी थाना में बरामद सोने की ईट


वाराणसी, 13 मार्च (हि.स.)। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से जीआरपी थाना के पुलिसकर्मियों ने दाे किलाे से अधिक साेना

बरामद किया है। यह साेना अफ्रीका से बांग्लादेश हाेते हुए भारत पहुंचा था। इस मामले में जीआरपी ने दाे लाेगाें काे गिरफ्तार किया है।उनसे

पूछताछ की जा रही है।

जीआरपी कैंट थाना के निरीक्षक राजोल नागर ने बताया कि महाराष्ट्र के सातार के निवासी बालासो व पूना निवासी तेजस को कैंट रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने राजधानी एक्सप्रेस से पकड़ा है। यह दोनों शातिर किस्म के हैं और अक्सर इस तरह की घटनाओं में लिप्त पाए जाते हैं। उन्हाेंने

बताया कि दाेनाें युवकाें के पास से दो किलो से अधिक सोने के बिस्किट बरामद किये गए। बरामद सोने की कीमत करीब 3.54 करोड़ के करीब बताई जा रही है। इनके पास से बरामद सोना विशेष रूप से अफ्रीकी सोना है। पूछताछ में पता चला कि दाेनाें अफ्रीका से बांग्लादेश के रास्ते सोना लेकर भारत पहुंचे थे। जीआरपी पुलिस दाेनाें के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Powered By Sangraha 9.0