अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा फ्यूल सरचार्ज, टिकट होंगे महंगे

युगवार्ता    14-Mar-2026
Total Views |
आकासा एयर के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


आकासा एयर के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 14 मार्च (हि.स)। एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयर ने भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की है। यह सरचार्ज 199 रुपये से लेकर 1,300 रुपये तक होगा, जो 15 मार्च से लागू होगा और उड़ान की अवधि के आधार पर लगेगा।

अकासा एयर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। वह अपने हर उड़ान पर सरचार्ज लगाएगी, जिसकी राशि उड़ान की अवधि के अनुसार अलग-अलग होगी।

आकासा एयर के मुताबिक एयरलाइन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर 15 मार्च को 00:01 बजे से की गई सभी बुकिंग पर 199 रुपये से लेकर 1300 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज लगाएगी।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक हालात के कारण विमान ईंधन की कीमत में काफी वृद्धि हुई है। इसके मद्देनजर एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकटों पर समान शुल्क लगाना शुरू कर दिया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Tags