
मार्च का महीना क्रिकेट इतिहास में कई अहम घटनाओं के लिए जाना जाता है, लेकिन 16 मार्च भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास महत्व रखता है। इसी दिन महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शतकों का शतक पूरा कर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आज भी दुनिया में अद्वितीय माना जाता है।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि उन्होंने 16 मार्च 2012 को एशिया कप के मुकाबले में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ हासिल की थी। यह मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में सचिन ने 147 गेंदों पर 114 रन की शानदार पारी खेलते हुए अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया।
दरअसल, एकदिवसीय क्रिकेट में यह सचिन का 49वां शतक था, जबकि टेस्ट क्रिकेट में वह पहले ही 51 शतक लगा चुके थे। इस तरह उन्होंने कुल मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक पूरे कर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले और अब तक के इकलौते बल्लेबाज हैं।
भारत में क्रिकेट को अक्सर एक धर्म की तरह माना जाता है और सचिन तेंदुलकर को करोड़ों प्रशंसक ‘क्रिकेट का भगवान’ भी कहते हैं। करीब ढाई दशक तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सचिन ने अपने करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो आज भी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।
सचिन तेंदुलकर को उनके असाधारण योगदान के लिए भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया है।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि शतकों का शतक केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि सचिन की निरंतरता, समर्पण और खेल के प्रति उनके जुनून का प्रतीक है। यही वजह है कि 16 मार्च का दिन क्रिकेट इतिहास में हमेशा एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाता है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1527 - बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया।
1693 - इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का जन्म हुआ।
1846 - प्रथम अंग्रेज-सिख युद्ध के फलस्वरूप अमृतसर संधि हुई।
1867- महान शल्य चिकित्सक जोसेफ लिस्टर की खोज एंटीसेप्टिक सर्जरी का प्रकाशन हुआ।
1901 - स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का जन्म हुआ।
1910 - भारत और इंग्लैंड, दोनों के लिए खेलने वाले एकमात्र क्रिकेटर इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म हुआ।
1939 - जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।
1966 - अमेरिका ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान जेमिनी-आठ प्रक्षेपित किया।
1968 - वियतनाम युद्ध के समय अमेरिकी सेनाओं ने सैकड़ों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
1998 - चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन अगले कार्यकाल के लिए पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2000 - पाकिस्तान में लाहौर की एक अदालत ने जावेद इकबाल को मौत की सजा सुनाई, जिसने 6 से 16 साल की उम्र के बच्चों के साथ दरिंदगी के बाद उनकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए उनके शवों को काट-काटकर तेजाब में डाला। अदालत ने जावेद को उसी तरह से मारने के आदेश दिए थे जैसे वह बच्चों को मारता था, लेकिन उसने सजा की तामील से पहले ही आत्महत्या कर ली।
2003 - ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट कप्तान बने।
2004 - रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।
2005 - संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कोफ़ी अन्नान ने सुपाचयी पानिचपकड़ी को अंकटाड का नया अध्यक्ष नामांकित किया।
2006 - चुनाव के तीन महिने बाद ईराक की नयी संसद ने शपथ ग्रहण की।
2007 - एक ओवर में छह छक्के लगाकर दक्षिण अफ़्रीका के हर्शेल गिब्स ने विश्व रिकार्ड बनाया।
2008 - मुद्रास्फीति विगत नौ महीने के उच्चतम स्तर 5.11 फीसदी पर पहुंची।
2008 - परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान में सजा-ए-मौत पा चुके भारतीय नागरिक सबरजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किये।
2008 - वेन जियावाओ को दोबारा चीन का प्रधानमंत्री चुना गया।
2009 - विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव सरत सब्बरवाल पाक में भारत के नये उच्चायुक्त नियुक्त हुए।
2009 - शिवालिक वर्ग के तीन स्टाल्थ फ्रिगेटो में अमेरिकी इंजनों को लगाने पर अमेरिकी प्रशासन ने रोक लगाई।
जन्म
1693 - मल्हारराव होल्कर - इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक थे।
1901 - पोट्टि श्रीरामुलु - गांधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी थे।
1901 - पी. बी. गजेन्द्रगडकर - भारत के भूतपूर्व सातवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1906 - अम्बिका प्रसाद दिव्य - भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार।
1916 - दयाकिशन सप्रू - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक तथा फ़िल्म निर्माता थे।
1938 - अली मानिकफान - भारतीय समुद्री शोधकर्ता, इकोलॉजिस्ट और शिपबिल्डर हैं।
1956 - तनुश्री शंकर - भारतीय शास्त्रीय नर्तकी हैं।
1958 - बिपिन रावत - भारत के प्रथम 'चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़' थे।
निधन
1947 - अयोध्यासिंह उपाध्याय - प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार
1955 - विजयानन्द त्रिपाठी - प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
1957 - पी. एस. कुमारस्वामी राजा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1963 - एम. पी. शास्त्री - भारत के भूतपूर्व दूसरे मुख्य न्यायाधीश थे।
1990 - विट्ठल सखाराम पागे - भारत के जाने-माने स्वतन्त्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ थे।
1999 - लियोन ली फाक - फैंटम जैसे हास्य चरित्र के जनक।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय