केसीपी के इशारे पर स्टाफ नर्सों से उगाही के आरोप में चार गिरफ्तार

युगवार्ता    15-Mar-2026
Total Views |
मणिपुरः जेएनआईएमएस के कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ़ नर्सों से उगाही में शामिल गिरफ्तार चार आरोपित


इंफाल, 15 मार्च (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने उग्रवादी संगठन केसीपी के इशारे पर उगाही की गतिविधियों में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चारों से सघन पूछताछ कर रही है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने रविवार काे एक आधिकारिक बयान में बताया कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस), मणिपुर के कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ़ नर्सों से पैसे वसूलने के मामले में पोरोमपत पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी की जांच के बाद, मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को इंफाल पश्चिम ज़िले में स्थित अपराधियों के घरों से चार लोगों को गिरफ़्तार किया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान खोइसनाम रोजर (29), खोइसनाम बायरन (23), सिनम उमाकांत सिंह (43) और आरके हेरामोट सिंह (45) के रूप में की गयी है। अपराधियों के पास से 39 लाख की नकद राशि, छह मोबाइल फ़ोन और एक पिस्तौल बरामद किया गया है।

पुलिस कि पूछताछ में गिरफ़्तार लोगों ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन केसीपी (ताइबांगनबा) के इशारे पर यह अपराध किया। उन्होंने जेएनआईएमएस के कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ से पैसे वसूले और उन्हें उस भूमिगत संगठन को भेज दिया।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Tags