पेंटागन ने इराक में रीफ्यूलिंग विमान दुर्घटना में मारे गए छह अमेरिकी सैनिकों की पहचान की

15 Mar 2026 08:23:53
यह हादसा गुरुवार को पश्चिमी इराक में हुआ था। फोटो - फाइल


वाशिंगटन, 15 मार्च (हि.स.)। अमेरिकी रक्षा विभाग मुख्यालय पेंटागन ने गुरुवार को पश्चिमी इराक में ईरान के खिलाफ अभियान में हिस्सा ले रहे रीफ्यूलिंग विमान हादसे में मारे गए सभी छह अमेरिकी सैनिकों की पहचान कर ली है। पेंटागन ने कहा कि इस हादसे की जांच अभी भी जारी है।

सीबीएस न्यूज ने रिपोर्ट में पेंटागन के हवाले कहा कि इन छह सैनिकों की पहचान इस प्रकार है- (1) मेजर जॉन ए. क्लिनर (33) ऑबर्न, अलबामा (2) कैप्टन एरियाना जी. सैविनो (31) कोविंगटन, वाशिंगटन, (3) टेक. सार्जेंट एशले बी. प्रुइट (34) बार्डस्टाउन, केंटकी (4) कैप्टन सेथ आर. कोवल (38) मूर्सविले, इंडियाना, (5) कैप्टन कर्टिस जे. एंगस्ट (30) विलमिंगटन, ओहियो और (6) टेक. सार्जेंट टायलर एच. सिमंस (28) कोलंबस, ओहियो ।

पेंटागन ने कहा कि क्लिनर, सैविनो और प्रुइट फ्लोरिडा के मैकडिल एयर फ़ोर्स बेस की 6वीं एयर रीफ्यूलिंग विंग और कोवल, एंगस्ट और सिमंस कोलंबस ओहियो में रिकेनबैकर एयर नेशनल गार्ड बेस की 121वीं एयर रीफ्यूलिंग विंग में तैनात थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Powered By Sangraha 9.0