
नई दिल्ली, 15 मार्च (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल सभी दस कंपनियों के मार्केट कैम में गिरावट आ गई। शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों के मार्केट कैप में सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद 4.48 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। इनमें सबसे अधिक नुकसान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को हुआ। इसी तरह एचडीएफसी बैंक नुकसान उठाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहा।
इस सप्ताह के कारोबार के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में 4,48,478.27 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। मार्केट कैप में जबरदस्त गिरावट आने के कारण लार्सन एंड टूब्रो इस सप्ताह टॉप 10 कंपनियों की सूची से बाहर हो गई, जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मार्केट कैप में तुलनात्मक तौर पर कम गिरावट आने की वजह से एक बार फिर इस सूची में अपनी जगह बना ली।
नौ मार्च से 13 मार्च के बीच हुए कारोबार के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 89,306.22 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 9,66,261.05 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 61,715.32 करोड़ रुपये गिर कर 12,57,391.76 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 59,082.49 करोड़ रुपये की कमजोरी के साथ 5,32,053.54 करोड़ रुपये के स्तर पर, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 53,312.52 करोड़ रुपये की कमी के साथ 8,72,067.63 करोड़ रुपये के स्तर पर, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 42,205.04 करोड़ रुपये कम होकर 8,97,844.78 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।
इसी तरह टॉप 10 कंपनियों की सूची में शामिल भारती एयरटेल का मार्केट कैप 38,688.78 करोड़ रुपये घट कर 10,28,431.72 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 33,289.88 करोड़ रुपये गिर कर 18,68,293.17 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 31,245.49 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,88,985.57 करोड़ रुपये के स्तर पर, इंफोसिस का मार्केट कैप 24,230.96 करोड़ रुपये फिसल कर 5,06,315.58 करोड़ रुपये के स्तर पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 15,401.57 करोड़ रुपये घट कर 5,07,640.94 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 18,68,293.17 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 12,57,391.76 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 10,28,431.72 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 9,66,261.05 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 8,97,844.78 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 8,72,067.63 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,32,053.54 करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,07,640.94 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 5,06,315.58 करोड़ रुपये) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 4,88,985.57 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक