पीतलनगरी इलेवन ने ब्राससिटी स्टार को 91 रनों से दी शिकस्त

18 Mar 2026 19:54:53
रेडसफायर ने ब्लू ड्रैगन को नौ विकेट से हराया


मुरादाबाद, 18 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मुरादाबाद के नेता जी सुभाषचंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में पीतलनगरी इलेवन और ब्राससिटी स्टार के बीच 16 ओवर का मैच खेला गया। पीतलनगरी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्राससिटी स्टार को 91 रनों से शिकस्त दी। साथ ही अमित को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुरादाबाद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि बुधवार को हुए मुकाबले में टॉस जीतकर पीतलनगरी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 165 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

पीतलनगरी इलेवन की ओर से सिराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की पारी खेली जबकि अनुज कुमार ने 49 और मलिंगा ने 23 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्राससिटी स्टार पीतलनगरी इलेवन की गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। टीम ने सात विकेट के नुकसान पर केवल 74 रन की पारी खेली। इसमें टीम की ओर से दिनेश ने 22 रन बनाए। पीतलनगरी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्राससिटी स्टार को 91 रनों से पराजित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0