पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने संभाला राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष का पदभार

18 Mar 2026 13:01:54
साध्वी निरंजन ज्योति


नई दिल्ली, 18 मार्च (हि.स.)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पदभार ग्रहण किया।

साध्वी निरंजन ज्योति ने आज पदभार ग्रहण की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए समर्पित यह दायित्व प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से आभार। आगे उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का यह संकल्प है कि पिछड़े समाज को न्याय, सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर प्राप्त हों। इसी भावना के साथ आयोग कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्ण प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पिछड़ा वर्ग के चतुर्दिक उत्थान के लिए अपने दायित्व का निर्वहन करना ही हमारा ध्येय है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Powered By Sangraha 9.0