नेपाल के नए सांसदों का शपथग्रहण 26 मार्च को, तेज हुईं तैयारियां

18 Mar 2026 19:27:53
नए संसद भवन में बैठने की व्यवस्था


काठमांडू, 18 मार्च (हि.स.)। नेपाल के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि सभा के सदस्यों को 26 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने की तैयारी की जा रही है।

संघीय संसद सचिवालय के प्रवक्ता एकराम गिरी के अनुसार निर्धारित तिथि पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सिंहदरबार परिसर के भीतर निर्माणाधीन नए संसद भवन के पूरी तरह तैयार न होने के कारण यह समारोह अस्थायी हॉल में होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर माइक्रोफोन, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की स्थापना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जेन-जी आंदोलन के दौरान आग लगने की घटना में पुराने संसद भवन को नुकसान पहुंचने के बाद वैकल्पिक स्थान की आवश्यकता महसूस हुई थी। गिरी ने बताया कि निर्माणाधीन परिसर के भीतर एक बहुउद्देश्यीय हॉल को समारोह के लिए तैयार किया जा रहा है, जो कुछ ही दिनों में पूरी तरह तैयार होने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0