संसद की 19-20 मार्च की बैठकें रद्द, अब सदन 28-29 मार्च को काम करेगा

18 Mar 2026 16:32:53
संसद के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 18 मार्च (हि.स)। संसद में इस हफ्ते गुरुवार और शुक्रवार को अवकाश होने के कारण अगले सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को दोनों सदनों की बैठक आयोजित होगी। सदन के पटल पर 19-20 मार्च को रखे जाने वाले प्रश्न अब 23 मार्च को रखे जाएंगे।

लोकसभा में पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने बुधवार को बताया कि लोकसभा ने त्योहारों की वजह से 19-20 मार्च की बैठकें रद्द कर दी हैं। इसके बदले अब सदन 28-29 मार्च (शनिवार-रविवार) को काम करेगा। यह निर्णय काम के घंटों की भरपाई के लिए लिया गया है। राज्यसभा में इस बाबत घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

जगदंबिका पाल ने कहा कि लोकसभा ने 19 मार्च और 20 मार्च को निर्धारित सदन की बैठकों को रद्द करने पर सहमति व्यक्त की है। अब सदन आवश्यक कार्यवाहियों के संचालन के लिए 28 मार्च और 29 मार्च को बैठेगा। यह व्यवस्था युगादी (19 मार्च) और ईद (20 मार्च) की छुट्टियों के कारण की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0