आगरा में विमान छाेड़कर राष्ट्रपति मुर्मु हेलीकाॅप्टर से जाएंगी मथुरा

19 Mar 2026 15:34:53
राष्ट्रपति की आगरा में ट्रांसिट विजिट


आगरा , 19 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय भ्रमण के तहत आज अयोध्या से आगरा होते मथुरा के वृंदावन के प्रस्थान

करेंगी। गुरुवार काे आगरा में अपना विशेष विमान छाेड़कर वायु सेना के हेलीकाॅप्टर से वृंदावन जाएंगी। राष्ट्रपति के ट्रांसिट विजिट को देखते

हुए जिला प्रशासन ने समुचित व्यवस्था की है।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या में रामलला मंदिर के दर्शन के बाद महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से एयरफोर्स के विशेष वायुयान से प्रस्थान कर गुरुवार काे सायंकाल करीब 4.30 बजे आगरा के एयर फोर्स परिसर स्थित टेक्निकल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। यहां से राष्ट्रपति एयरफोर्स के हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर शाम करीब 5 बजे मथुरा कैंट स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंचेंगी। इस दौरान आगरा में राष्ट्रपति की अगवानी के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद रहेंगी। इस माैके पर एयर फोर्स आगरा के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कमिश्नर आगरा, एडीजी जोन, मेयर आगरा सहित कुछ चुनिंदा महानुभावों भी उनका स्वागत करेंगे।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मु के आगरा में ट्रांसिट विजिट को लेकर सुरक्षा के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि उनका कार्यक्रम केवल एयरपोर्ट से तक ही सीमित है, लेकिन वैकल्पिक सुरक्षा व्यवस्थाओं के अंतर्गत भी पर्याप्त पुलिस पुलिस बल तैनात किया गया हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vivek Upadhyay

Powered By Sangraha 9.0