भारत ने ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाने बनाने पर चिंता जतायी

19 Mar 2026 17:52:53
MEA Spokesperson Randhir Jaiswal


नई दिल्ली, 19 मार्च (हि.स.)। भारत ने पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष में ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने को लेकर चिंता जतायी है और इसे तुरंत बंद किए जाने का आह्वान किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा अवसंरचना पर हुए हमलों के संबंध में गुरुवार को मीडिया के सवालों पर कहा कि भारत ने पहले भी इस क्षेत्र में ऊर्जा प्रतिष्ठानों सहित नागरिक इलाकों को निशाना बनाने से बचने का आह्वान किया था। इस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हाल ही में हुए हमले बेहद चिंताजनक हैं और ये पूरी दुनिया के लिए पहले से ही अनिश्चित ऊर्जा परिदृश्य को और अधिक अस्थिर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे हमले अस्वीकार्य हैं और इन्हें बंद किया जाना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस भंडार साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर इज़राइल ने हमला किया है। इसके जवाब में ईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) भंडार के केंद्र को निशाना बनाया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0