पश्चिम बंगाल में वाममोर्चा की दूसरी सूची जारी, 32 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

19 Mar 2026 18:19:53
वाममोर्चा की पीसी


कोलकाता, 19 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर वाममोर्चा ने गुरुवार को अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी। इस सूची में 32 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले वाममोर्चा पहली सूची में 192 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका था। दूसरी सूची के साथ अब तक कुल 224 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं।

दूसरी सूची के अनुसार, कालचिनी (एसटी) सीट से आरएसपी के पासंग शेरपा को उम्मीदवार बनाया गया है। करनदिघी से माकपा के एमडी साहाबुद्दीन और हबीबपुर से बसुदेव मुर्मू को टिकट दिया गया है।

चांचल से अनवारुल हक, भगवानगोला से महमूदुल हसन और रानीनगर से जमाल हुसैन को उम्मीदवार बनाया गया है। नवग्राम (एससी) सीट से पूर्णिमा दास और जलंगी से यूनुस अली सरकार को टिकट मिला है।

कृष्णनगर उत्तर से अद्वैत विश्वास, कृष्णगंज (एससी) से अर्चना विश्वास और कल्याणी (एससी) से सबुज दास को उम्मीदवार बनाया गया है। बसिरहाट दक्षिण से ऐनुल आरफिन को मैदान में उतारा गया है।

कुलतली (एससी) से रामशंकर हालदार, जयनगर (एससी) से अपूर्व प्रमाणिक और बारुईपुर पश्चिम से लायक अली को उम्मीदवार बनाया गया है। डायमंड हार्बर से समरेंद्र नाथ नैया को टिकट दिया गया है।

टॉलीगंज से प्रोफेसर पार्थ प्रतिम विश्वास, मेटियाब्रुज से अधिवक्ता मनीरुल इस्लाम और भवानीपुर से अधिवक्ता श्रीजीव विश्वास उम्मीदवार बनाए गए हैं। बालीगंज से कलाकार अफरीन बेगम को उम्मीदवार बनाया गया है।

चांपदानी से चंद्रनाथ बनर्जी, जांगीपाड़ा से सुदीप्त सरकार और पुरशुड़ा से संदीप कुमार सामंत को उम्मीदवार बनाया गया है। पांशकुड़ा पूर्व से इब्राहिम अली और पांशकुड़ा पश्चिम से निरंजन सिही को टिकट मिला है।

नंदीग्राम से सीपीआई के शांति गिरी, खेजुरी (एससी) से हिमांशु दास और नयाग्राम (एसटी) से डॉ. पुलिन बिहारी बास्के को उम्मीदवार बनाया गया है।

गोपिबल्लभपुर से विकास सारंगी, मोंतेश्वर से अनुपम घोष और आसनसोल उत्तर से अखिलेश कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। मुरारई से मोहम्मद अली रेजा मंडल को टिकट दिया गया है।

वाममोर्चा की इस सूची से स्पष्ट है कि गठबंधन ने विभिन्न क्षेत्रों में संतुलन बनाते हुए अपने उम्मीदवारों का चयन किया है। आने वाले दिनों में बाकी सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा होने की संभावना है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

Powered By Sangraha 9.0