सीएपीएल का फाइनल मुकाबला टैक्स वारियर्स ने 26 रनों से जीता

युगवार्ता    02-Mar-2026
Total Views |
मंत्री नन्दी के साथ पदाधिकारीगण


प्रयागराज, 02 मार्च (हि.स.)। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग (CAPL) 2026 का भव्य फाइनल मुकाबला डीएसए ग्राउंड में अत्यंत उत्साह और भारी जनसमूह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें टैक्स वारियर्स ने 26 रन से मुकाबला जीत लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह को प्रेरणादायक सम्बोधन दिया। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समुदाय के भीतर ऐसे खेल आयोजन की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को उनके समर्पण एवं टीम भावना के लिए बधाई दी।

बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला टैक्स वारियर्स और वेल्थ वारियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर टैक्स वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 178/7 का प्रभावशाली स्कोर बनाया। जवाब में वेल्थ वारियर्स ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। किन्तु 20 ओवर में 152/7 रन ही बना सके और 26 रन से मुकाबला हार गए। इस प्रकार टैक्स वारियर्स ने 26 रन से विजय प्राप्त कर सीएपीएल 2026 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की। टीम के कप्तान सीए संजय खंडूजा ने जीत के उपरांत अपने साथियों, आयोजकों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया और पूरी टीम के सामूहिक प्रयास को इस सफलता का श्रेय दिया।

टूर्नामेंट के व्यक्तिगत पुरस्कार में प्लेयर ऑफ द मैच आशुतोष त्रिपाठी, फाइटर ऑफ द मैच मानस श्रीवास्तव, टूर्नामेंट में सर्वाधिक चौके मानस श्रीवास्तव, सर्वाधिक छक्के सीए देवेंद्र गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ फील्डर आकाश दुबे, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर श्रीधर खंडूजा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सीए दीपक प्रजापति, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मानस श्रीवास्तव, एमवीपी ऑफ द टूर्नामेंट सीए दीपक प्रजापति रहे।

शाखा प्रबंध समिति के सदस्य सीए शुभम अग्रवाल (अध्यक्ष), सीए अभिनव कोहली (उपाध्यक्ष), सीए शैंकी कसेरा (सचिव), सीए अता-उर-रहमान (कोषाध्यक्ष), सीए रोहन केसरवानी (सीए स्टूडेंट्स एसोसिएट हेड) एवं सीए सुशील कुमार शुक्ला (तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष) तथा सीए नीरज अग्रवाल ने नंदी का कार्यक्रम में पधारने हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने सीए संजय खंडूजा एवं सीए सुमित अग्रवाल को टीम की शानदार जीत के लिए बधाई दी तथा सीए दीपक प्रजापति एवं उनकी टीम को उपविजेता रहने पर सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Tags