प्रधानमंत्री ने बहरीन पर हमलों की निंदा की, एकजुटता व्यक्त की

युगवार्ता    02-Mar-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 02 मार्च (हि.स.)। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से टेलीफोन पर बातचीत की और बहरीन पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए भारत की ओर से एकजुटता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि उनकी बहरीन के शाह के साथ सार्थक और उपयोगी बातचीत हुई। उन्होंने कहा, “भारत बहरीन पर हुए हमलों की निंदा करता है और इस कठिन समय में वहां की जनता के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

प्रधानमंत्री ने बहरीन में रह रहे भारतीय समुदाय को दिए जा रहे निरंतर सहयोग और समर्थन के लिए शाह हमद बिन ईसा अल खलीफा का आभार भी व्यक्त किया। भारत ने एक बार फिर खाड़ी क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Tags