सरला बिरला विवि में शतरंज चैंपियनशिप आगामी 11 मार्च से

02 Mar 2026 20:10:53
बैठक में शामिल प्रदीप कुमार वर्मा सहित अन्य


रांची, 02 मार्च (हि.स.)। सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन, आगामी 11 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तरीय तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में देशभर के नामी और शीर्ष रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी भाग लेंगे। यह निर्णय सरला विवि में आयोजित एक बैठक में ली गई।

विवि की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ी और 50 इंटरनेशनल मास्टर (आईएम) और ग्रैंडमास्टर (जेएम) शामिल होंगे। मुकाबले अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (एफआईडीई) के नियमों के अनुरूप कराए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रतिस्पर्धी अनुभव मिलेगा। इसके अलावे 6.5 लाख रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि घोषित की गई है।

संरक्षक मंडल के प्रमुख सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि रैपिड कैटेगरी में 25 खिलाड़ियों के बीच चार लाख रुपये वितरित किए जाएंगे, जबकि ब्लिट्ज कैटेगरी में 15 खिलाड़ियों को कुल 2.5 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। टूर्नामेंट के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया अभियान, प्रेस कवरेज और लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में स्पॉन्सरशिप के लिए संस्थानों और संगठनों को आमंत्रित किया गया है। टाइटल स्पॉन्सर, को-स्पॉन्सर और सहयोगी संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांड प्रचार का बेहतर अवसर मिलेगा।

बैठक में मुख्य रूप से इवेंट कन्वेनर मनीष कुमार, महासचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, मृदुल कुमार, आशीष कुमार और अमित चरण सहित आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Powered By Sangraha 9.0