एमएलएस : मेसी के दो गोल की बदौलत इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी को 3-2 से हराया

02 Mar 2026 08:21:53
लियोनेल मेसी


ऑरलैंडो, 02 मार्च (हि.स.)।

फ्लोरिडा डर्बी में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे और अपनी टीम इंटर मियामी को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में 10 खिलाड़ियों तक सिमटी ऑरलैंडो सिटी पर 3-2 से रोमांचक जीत दिलाई। मुकाबला रविवार को ऑरलैंडो के इंटरएंडको स्टेडियम में खेला गया।

मैच की शुरुआत में ऑरलैंडो सिटी ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में मार्को पासालिक और मार्टिन ओहेडा ने छह मिनट के भीतर गोल दागकर मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में इंटर मियामी ने रणनीति में बदलाव किया और फुल-बैक नोआ एलेन की जगह माटेओ सिलवेट्टी को मैदान पर उतारा। यह बदलाव तुरंत असरदार साबित हुआ। मैदान पर आने के चार मिनट के भीतर सिलवेट्टी ने टेलास्को सेगोविया के पास पर गोल कर टीम को मुकाबले में वापस ला दिया।

इसके बाद सेगोविया ने एक और शानदार मूव तैयार किया और आठ मिनट बाद मेसी को असिस्ट दिया। मेसी ने बॉक्स के बाहर से बेहतरीन शॉट लगाते हुए 2026 सीजन में अपना पहला लीग गोल दागा और स्कोर बराबर कर दिया।

मैच के 85वें मिनट में मेसी ने सेगोविया को पास दिया, जिन्होंने कर्लिंग शॉट के जरिए गोल कर मियामी को बढ़त दिला दी और टीम की वापसी पूरी की।

इंजरी टाइम में ऑरलैंडो की मुश्किलें और बढ़ गईं जब कॉलिन गुस्के ने मेसी पर फाउल किया और दूसरा येलो कार्ड मिलने के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इससे ऑरलैंडो सिटी 10 खिलाड़ियों तक सिमट गया।

इसके बाद मेसी ने फ्री-किक पर शानदार गोल कर इंटर मियामी की जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी के खिलाफ सभी प्रतियोगिताओं में अपनी पहली जीत दर्ज की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Powered By Sangraha 9.0