खालसा, श्याम लाल कॉलेज और डीयू एलुमना ने पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी मैच जीते

20 Mar 2026 17:45:53
भारती कॉलेज की खुशी प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड प्राप्त करते हुए।


नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। श्याम लाल कॉलेज, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) एलुमना टीम ने पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के चौथे दिन जीत दर्ज की है।

पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज ने जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए हंसराज कॉलेज को 3-1 से मात दी। टीम के लिए प्रत्युष सिंह जग्गी, हर्ष और मनमोहन ने एक-एक गोल किया। हर्ष को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

इसी तरह श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने किरोड़ी मल कॉलेज को 2-1 से हराया। खालसा कॉलेज के लिए रुशिल और विपिन ने गोल किए। किरोड़ी मल कॉलेज के लिए सहान सिंह ने गोल किया। खालसा कॉलेज के सागर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

महिला वर्ग में दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना टीम ने भारती कॉलेज को 8-0 से रौंदा। नीलम ने हैट्रिक सहित तीन, जेहरा ने दो और मीना, मंजू और संगीता ने एक एक गोल किया। भारती कॉलेज की खुशी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Powered By Sangraha 9.0