प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्रि के आध्यात्मिक वातावरण पर संस्कृत सुभाषितम किया साझा

20 Mar 2026 11:52:53
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी


नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुक्रवार को देवी ब्रह्मचारिणी की दिव्य और परोपकारी कृपा पर प्रकाश डालते हुए एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नवरात्रि के गहन आध्यात्मिक वातावरण पर अपने विचार साझा करते हुए एक्स पर लिखा, संस्कृत सुभाषितम के पाठ में देवी ब्रह्मचारिणी की दिव्य और दयालु कृपा का वर्णन है। नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से सराबोर वातावरण मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देने वाला है। माता को समर्पित श्रद्धा और विश्वास की गूंज हृदय को स्पंदित कर जाती है। उन्होंने मां अम्बे को समर्पित एक भक्ति गीत भी सुनाया।

उन्होंने लिखा कि मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! देवी मां सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें। उन्होंने ‘दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।’ नाम का एक श्लोक साझा किया, जिसका अर्थ है जो देवी अपने कमल जैसे हाथों में माला और जल का कलश रखती हैं वह परम श्रेष्ठ देवी ब्रह्मचारिणी मुझ पर कृपा करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0