
22 मार्च का दिन भारतीय इतिहास में बेहद दर्दनाक और भयावह घटना के लिए जाना जाता है। वर्ष 1739 में फारस (आज का ईरान) के शासक नादिरशाह ने भारत पर आक्रमण किया। करनाल की लड़ाई में मुगल सेना को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद दिल्ली पर उसका कब्जा हो गया।
जब नादिरशाह अपनी सेना के साथ लाल किला पहुंचा, तब शहर में तनाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों और फारसी सैनिकों के बीच झड़पें हुईं, जिनमें कई सैनिक मारे गए। इस घटना से क्रोधित होकर नादिरशाह ने दिल्ली में ‘कत्लेआम’ का आदेश दे दिया।
इसके बाद पुरानी दिल्ली के कई इलाकों में उसकी सेना ने निर्दोष नागरिकों का निर्मम संहार किया। हजारों लोगों की हत्या कर दी गई और शहर में भय और अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना को इतिहास में ‘कत्ले आम’ के नाम से जाना जाता है, जो मुगल काल के पतन और भारत के इतिहास के सबसे क्रूर अध्यायों में से एक माना जाता है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1739 - ईरान के बादशाह नादिर शाह ने अपनी फौज को दिल्ली में नरसंहार का हुक्म दिया। इसे इतिहास में ‘कत्लेआम’ के नाम से जाना जाता है।
1890 - रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।
1894 - चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म हुआ।
1942 - सर स्टैफर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत पहुंचा।
-दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी नौसेना और वायुसेना ने पोर्ट ब्लेयर में कदम रखा।
1947 - लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए।
1964 - कलकत्ता में पहली विंटेज कार रैली का आयोजन हुआ।
1969 - भारतीय पेट्रोकेमिकल्स निगम लिमिटेड का उद्घाटन हुआ।
1977 - आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त हार के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा।
1993 - पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया।
1995 - रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् पृथ्वी के लिए रवाना।
1999 - भारतीय शेखर कपूर की फिल्म 'एलिजाबेथ' को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार।
1999 - जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।
2003 - पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की, गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।
2005 - हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
2010 - केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यी समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टी करते हुए 218 करोड का हर्जाना माँगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक प्राधिकरण के गठन की शिफारिश की।
2010 - भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तड़के गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।
2010 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2020 में आज के दिन कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए ‘जनता कर्फ्यू’ लगाने का ऐलान किया था।
जन्म
1877 - टी. वी. सुन्दरम अयंगर - भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।
1882 - मुंशी दयानारायण निगम - उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक।
1885 - गुलाम याजदानी - भारतीय पुरातत्त्व वैज्ञानिक थे।
1894 - सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1961 - जुएल उरांव - 16वीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री।
1960 - रागिनी त्रिवेदी - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हैं।
1929 - अनिसेत्ति रघुवीर - असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1922 - चिन्तामणी पानिग्रही - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उड़ीसा के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
निधन
2021 - सागर सरहदी - भारतीय हिन्दी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक थे।
1971 - हनुमान प्रसाद पोद्दार- स्वतंत्रता सेनानी।
1977 - ए. के. गोपालन - केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी।
2000 - वमुज़ो फेसाओ - नगालैंड के आठवें मुख्यमंत्री रहे।
2007 - उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति - भारतीय दार्शनिक।
महत्वपूर्ण अवसर
विश्व जल दिवस
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा