जूनियर वर्ग कबड्डी में सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम बनी चैम्पियन

21 Mar 2026 19:41:54
जूनियर वर्ग कबड्डी में सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम बनीं चैंपियन


मुरादाबाद, 21 मार्च (हि.स.)। जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद टीम ने चैम्पियन का खिताब अपने नाम कर लिया।

आज प्रतियोगिता का आयोजन रामगंगा विहार स्थित सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने किया। पहले मुकाबले में ग्रीन मिडोज ने मुरादाबाद एकेडमी को 13-10 से हराया। दूसरे मैच में सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने एमएएम एकेडमी को 23-17 से मात दी। तीसरे मुकाबले में जगनपुर ने एमएएम एकेडमी को 19-14 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं राठी युवा स्टेडियम ने केकेपीएस को 11-10 से हराया।

सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पहले सेमीफाइनल में ग्रीन मिडोज ने भगतपुर टांडा को 15-08 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने केकेपीएस स्कूल को 13-07 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। फाइनल मुकाबला ग्रीन मिडोज और सोनकपुर स्टेडियम के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर वाले इस मैच में सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 23-22 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

समापन अवसर पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी और कोच भी मौजूद रहे। इस दौरान अंकुर गुर्जर, विजेंद्र पाल, हर्षित, दानवीर, प्रियंशु, रवि कुमार, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार और अमित सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0