भारतीय टीम जून में करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी 2 टी 20 मैचों की सीरीज

21 Mar 2026 10:21:53
भारतीय क्रिकेट टीम


नई दिल्ली, 21 मार्च (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को घोषणा की कि ट्वेंटी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की ट्वेंटी-20 सीरीज खेली जाएगी।

यह सीरीज विश्व कप जीत के बाद भारत की पहली ट्वेंटी-20 श्रृंखला होगी। भारत ने 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

भारत ने पिछले आठ वर्षों में (2018, 2022 और 2023) तीन बार आयरलैंड का दौरा किया है। वहीं, 2007 के बाद यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम बेलफास्ट में मुकाबला खेलेगी।

दूसरी ओर, आयरलैंड के लिए यह दौरा व्यस्त 2026 कार्यक्रम का हिस्सा है। उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबला और अफगानिस्तान के खिलाफ पांच एकदिवसीय मुकाबले भी खेलने हैं।

भारत बनाम आयरलैंड श्रृंखला का कार्यक्रम

पहला ट्वेंटी-20 मुकाबला: 26 जून, दोपहर 3:00 बजे (स्थानीय समय), स्टॉर्मोंट क्रिकेट मैदान, बेलफास्ट।

दूसरा ट्वेंटी-20 मुकाबला: 28 जून, दोपहर 3:00 बजे (स्थानीय समय), स्टॉर्मोंट क्रिकेट मैदान, बेलफास्ट।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Powered By Sangraha 9.0