नेपालः वरिष्ठ सांसद अर्जुन नरसिंह केसी प्रोटेम स्पीकर नियुक्त

22 Mar 2026 19:35:53
अर्जुन नरसिंह केसी


काठमांडू, 22 मार्च (हि.स.)। नेपाल के नवनिर्वाचित सांसदों में वरिष्ठतम सांसद अर्जुन नरसिंह केसी को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने आज केसी को इस पद पर नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में कहा गया है कि प्रोटेम स्पीकर के रूप में अर्जुन नरसिंह केसी का शपथ ग्रहण आगामी 25 मार्च को होगा। ज्येष्ठ सदस्य के रूप में केसी राष्ट्रपति के समक्ष शपथ लेंगे। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, उनका शपथ ग्रहण सुबह 11 बजे तय किया गया है।

नेपाली कांग्रेस के सांसद अर्जुन नरसिंह केसी 78 वर्ष के हैं और वर्तमान प्रतिनिधि सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। वे नेपाली कांग्रेस के तरफ से समानुपातिक प्रणाली के तहत सांसद बने हैं।

शपथ लेने के बाद केसी प्रतिनिधि सभा के अन्य सांसदों को शपथ दिलाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0