
नई दिल्ली, 22 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर बिहार की जनता को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बिहार ने लंबे समय से भारतीय विरासत को गौरव और दिव्यता प्रदान की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को अनेकानेक शुभकामनाएं! भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला हमारा यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है। मुझे विश्वास है कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यहां के कर्मठ एवं ऊर्जावान लोगों का समर्पण और सामर्थ्य बहुत काम आएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी